Harry Potter – The Complete Collection

Publisher:
Manjul
| Author:
J.K. Rowling
| Language:
Hindi
| Format:
Paperback
Publisher:
Manjul
Author:
J.K. Rowling
Language:
Hindi
Format:
Paperback

3,217

Save: 35%

In stock

Ships within:
1-4 Days

In stock

Book Type

Page Extent:
3792

इस बॉक्स सेट के साथ हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में रोमांचक गोता लगाएँ, जिसमें जे.के. रोलिंग द्वारा रचित बेहद लोकप्रिय श्रंखला की सभी सात किताबें शामिल हैं। हैरी, रॉन और हर्माइनी की उस अद्भुत यात्रा को जीवंत महसूस करें, जब वे हॉगवट्‌र्स स्कूल ऑफ़ विचक्राफ़्ट एंड विज़ार्ड्री की चुनौतियों और अँधेरी ताक़तों का सामना करते हुए रहस्यों को उजागर करते हैं। आप जानेंगे कि कैसे ये पात्र दोस्ती और साहस की सच्ची शक्ति की खोज करते हैं। इस शानदार बॉक्स सेट में शामिल हैं : • हैरी पॉटर और पारस पत्थरः हैरी के साथ जुड़ें, जब वह अपनी असली पहचान का पता लगाता है और जादू की दुनिया में अपनी यात्रा शुरू करता है। • हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना : छिपे हुए तहख़ाने के रहस्य और हॉगवट्‌र्स के भीतर ख़तरनाक शैतानी जादूगर वोल्डेमॉर्ट की उपस्थिति से हैरी का सामना। • हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी : हैरी की सिरियस ब्लैक के साथ मुठभेड़ के साक्षी बनें और उसके माता-पिता के दुखद अतीत के पीछे की सच्चाई को जानें। • हैरी पॉटर और आग का प्याला : ट्राइविज़ार्ड टूर्नामेंट के उत्साह और काले जादूगर, वोल्डेमॉर्ट की वापसी को अनुभव करें। • हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह : गुप्त संगठन, द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स में शामिल होने का रोमांच अनुभव करें कि आख़िर वे कैसे वोल्डेमॉर्ट की सेनाओं के ख़िलाफ़ लड़ाई की तैयारी करते हैं। • हैरी पॉटर और हाफ़ ब्लड प्रिंसः वोल्डेमॉर्ट के अतीत के रहस्यों और एक ख़ास लॉकेट के महत्व को उजागर करने वाली कड़ी। • हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े : हैरी, रॉन और हर्माइनी के उस सफ़र का आनंद लें, जब वे होरक्रक्स को तबाह करने और वोल्डेमार्ट को हमेशा के लिए हराने के एक ख़तरनाक मिशन पर निकलते हैं। निःसंदेह, यह बॉक्स सेट हैरी पॉटर के सभी उम्र के दीवानों के लिए बेहतरीन तोहफ़ा है, चाहे आप पहली बार इस जादुई दुनिया के रोमांच को महसूस करने के सफ़र पर निकले हों, या बार-बार इस हैरतअंगेज़ तिलस्मी दुनिया से गुज़र चुके हों। आइए, हैरी पॉटर श्रंखला के इस पूरे संग्रह के साथ जादूगरी की दुनिया में खो जाएँ।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Harry Potter – The Complete Collection”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

जे.के. रोलिंग हैरी पॉटर की बेहद लोकप्रिय पुस्तकों की लेखिका हैं। 1900 में एक ट्रेन यात्रा के दौरान उनके मन में हैरी पॉटर का विचार आया। इसके बाद उन्होंने सात पुस्तकों की श्रॅंखला लिखना शुरू किया। पहली पुस्तक हैरी पॉटर एंड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन 1997 में ब्रिटेन में प्रकाशित हुई। श्रॅंखला पूरी होने में दस साल लग गए और यह सिलसिला 2007 में हैरी पॉटर एंड द डेथली हेलोज़ के प्रकाशन के साथ ख़त्म हुआ। बच्चों के लिए उनकी अन्य पुस्तकों में परी कथा 'द इकाबोग' और 'द क्रिसमस पिग' शामिल हैं, जो क्रमशः 2020 और 2021 में प्रकाशित हुई और बेस्टसेलर साबित हुई। उन्होंने वयस्कों के लिए भी पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें एक बेस्टसेलिंग क्राइम फ़िक्शन श्रॅंखला भी शामिल है। जे.के. रोलिंग को उनके लेखन के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। वे अपने धर्मार्थ ट्रस्ट वोलंट के माध्यम से कई परोपकारी कार्यों का समर्थन करती हैं और बच्चों की चैरिटी हेतु ल्यूमॉस की संस्थापक भी हैं।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Harry Potter – The Complete Collection”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED