SaleOmnibus/Box Set (Hardback)
Ramayana Set of 3 Books : Shri Ramacharitamanasa | Sanskar Ramayan | Manas Ka Hans
Publisher:
Gita Press / Prabhat Prakshan / Rajpal
| Author:
Goswami Tulsidas/Vinod Bala Arun/Amritlal Nagar
| Language:
Hindi
| Format:
Omnibus/Box Set (Hardback)
Publisher:
Gita Press / Prabhat Prakshan / Rajpal
Author:
Goswami Tulsidas/Vinod Bala Arun/Amritlal Nagar
Language:
Hindi
Format:
Omnibus/Box Set (Hardback)
₹1,645 ₹1,316
Save: 20%
In stock
Ships within:
1-4 Days
In stock
Book Type |
---|
ISBN:
Categories: Hindi, Omnibus/Box Set-Hindi
Page Extent:
इस सेट में निम्नलिखित 3 किताबें शामिल हैं:
- श्री रामचरितमानस—गोस्वामी श्रीतुलसीदासजी महाराजके द्वारा प्रणीत श्रीरामचरितमानस हिन्दी साहित्यकी सर्वोत्कृष्ट रचना है। आदर्श राजधर्म, आदर्श गृहस्थ-जीवन, आदर्श पारिवारिक जीवन आदि मानव-धर्मके सर्वोत्कृष्ट आदर्शोंका यह अनुपम आगार है। सर्वोच्च भक्ति, ज्ञान, त्याग, वैराग्य तथा भगवान्की आदर्श मानव-लीला तथा गुण, प्रभावको व्यक्त करनेवाला ऐसा ग्रन्थरत्न संसारकी किसी भाषामें मिलना असम्भव है। आशीर्वादात्मक ग्रन्थ होनेके कारण सभी लोग इसका मन्त्रवत् आदर करते हैं। इसका श्रद्धापूर्वक पाठ करनेसे एवं इसके उपदेशोंके अनुरूप आचरण करनेसे मानवमात्रके कल्याणके साथ भगवत्प्रेमकी सहज ही प्राप्ति सम्भव है। इस दिव्य ग्रन्थरत्नकी अधिकाधिक प्रचार-प्रसारकी दृष्टि से ही गीताप्रेससे इसके बृहदाकार, ग्रन्थाकार, मझला आकार, गुटका आकार और अलग-अलग काण्डके रूपमें विभिन्न भाषाओंमें सटीक एवं मूल अनेक संस्करण प्रकाशित किये गये हैं। श्रीरामचरितमानसका सटीक संस्करण अबतक प्रकाशित सैकड़ों टीकाओंमें पाठ-भेदोंको दृष्टि में रखकर सर्वाधिक प्रमाणित टीकाके रूपमें निकाला गया। यहाँसे प्रकाशित श्रीरामचरितमानसका मूलपाठ भी यथाशक्ति सर्वाधिक शुद्ध तथा क्षेपकरहित है। श्रीरामचरितमानसके सभी संस्करणोंमें पाठ-विधिके साथ नवाह्न और मासपारायणके विश्रामस्थान, गोस्वामीजीकी संक्षिप्त जीवनी, श्रीरामशलाका प्रश्नावली तथा अन्तमें रामायणजीकी आरती दी गयी है। गीताप्रेससे प्रकाशित श्रीरामचरितमानसके विभिन्न संस्करणोंकी प्रत्येक घरमें उपस्थिति ही इसकी लोकप्रियता तथा प्रामाणिकताका सुन्दर परिचय है।
- संस्कार रामायण’: अपने ढंग की अनोखी कृति है। इसमें आयोजनों और अवसरों के अनुरूप पाठ करने के लिए रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का चयन किया गया है। इससे सत्संगों में अवसर के अनुरूप विषयवस्तु निर्धारित करने में सहायता मिल सकती है। बहुत दिनों से जीवन के सुख-दुःख में अपने घरों में रामायण सत्संग आयोजित करनेवाले भक्त और रामायण-पाठ करनेवाले व्यक्ति एवं संगठन यह जानना चाहते थे कि किस अवसर पर किस प्रसंग का पाठ किया जाए। रामायण सेंटर ने इस पर गंभीरता से विचार किया। ‘संस्कार रामायण’ का प्रकाशन इसी का फल है। रामायण प्रेमियों की आकांक्षा की संपूर्णति के लिए जीवन के सुख-दुःख को सात मुख्य शीर्षकों में बाँटा गया है। जन्म और जन्मदिन, विद्यारंभ, विवाह और विवाह की वर्षगाँठ, गृह-प्रवेश, शुभ अवसर, संकट-आपदा तथा मृत्यु और पुण्यतिथि—इन्हीं के भीतर प्रायः जीवन की सारी गतिविधियाँ समाहित होती हैं। ‘संस्कार रामायण’ अवसर के अनुरूप रामायण के प्रसंगों के पाठ की सुविधा प्रदान करेगी और जीवन को संस्कारित करने की प्रेरणा भी देगी। हर रामायण-प्रेमी के पास ‘संस्कार रामायण’ की एक प्रति अवश्य होनी चाहिए।.
- मानस का हंस लेखक अमृतलाल नागर का प्रतिष्ठित बृहद उपन्यास है। इसमें पहली बार व्यापक कैनवास पर “रामचरितमानस” के लोकप्रिय लेखक गोस्वामी तुलसीदास के जीवन को आधार बनाकर कथा रची गई है, जो विलक्षण के रूप से प्रेरक, ज्ञानवर्धक और पठनीय है। इस उपन्यास में तुलसीदास का जो स्वरूप चित्रित किया गया है, वह एक सहज मानव का रूप है। यही कारण है कि “मानस का हंस” हिन्दी उपन्यासों में ‘क्लासिक’ का सम्मान पा चुका है और हिन्दी साहित्य की अमूल्य निधि माना जाता है। नागर जी ने इसे गहरे अध्ययन और मंथन के पश्चात अपने विशिष्ट लखनवी अन्दाज़ में लिखा है। बृहद होने पर भी यह उपन्यास अपनी रोचकता में अप्रतिम है।
Be the first to review “Ramayana Set of 3 Books : Shri Ramacharitamanasa | Sanskar Ramayan | Manas Ka Hans” Cancel reply
Description

About Author
गीताप्रेस की स्थापना सन् 1923 ई० में हुई थी। इसके संस्थापक महान गीता-मर्मज्ञ श्री जयदयाल गोयन्दका थे। इस सुदीर्घ अन्तरालमें यह संस्था सद्भावों एवं सत्-साहित्य का उत्तरोत्तर प्रचार-प्रसार करते हुए भगवत्कृपा से निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज न केवल समूचे भारत में अपितु विदेशों में भी यह अपना स्थान बनाये हुए है। श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार (भाई जी) का जन्म रतनगढ़, राजस्थान में हुआ था। कालांतर में उनका निवास स्थान गोरखपुर हुआ। ये गीता प्रेस के न्यासी एवं धार्मिक पत्रिका 'कल्याण' के संपादक थे।
डॉ. विनोद बाला अरुण मनोविज्ञान, हिंदी और संस्कृत में एम.ए. हैं। उन्होंने ‘वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस के नैतिक मूल्य और उनका मॉरीशस के हिंदू समाज पर प्रभाव’ पर पी-एच.डी. की है। वे महात्मा गांधी संस्थान में संस्कृत और भारतीय दर्शन की वरिष्ठ व्याख्याता रह चुकी हैं।डॉ. विनोद बाला अरुण भारत और मॉरीशस के संयुक्त सहयोग से स्थापित ‘विश्व हिंदी सचिवालय’ की प्रथम महासचिव रहीं।सेवा-निवृत्ति के बाद संप्रति ‘रामायण सेंटर’ की उपाध्यक्षा का दायित्व मानद रूप में सँभाल रही हैं।उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियाँ बहुआयामी हैं।वे सामाजिक, सांस्कृतिक और दार्शनिक विषयों पर प्रवचन करती हैं।रेडियो पर नवनीत, चयनिका, प्रार्थना, जीवन ज्योति और आराधना कार्यक्रमों में क्रमशः भक्त कवियों के पदों की व्याख्या, हिंदी साहित्य की विवेचना, उपनिषदों की व्याख्या द्वारा भारतीय दर्शन का तत्त्व चिंतन व संस्कृत की सूक्तियों का आधुनिक संदर्भों में मूल्यांकन और भक्ति गीतों का भाव निरूपण करती हैं।डॉ. अरुण ने ‘मॉरीशस की हिंदी कथा यात्रा’ में मॉरीशस की हिंदी कथा का आलोचनात्मक इतिहास लिपिबद्ध किया है।डॉ. अरुण अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित हैं, जिनमें ‘मानस संगम साहित्य सम्मान’, विश्व हिंदू परिषद्, मॉरीशस द्वारा ‘धर्म भूषण’, अखिल विश्व हिंदी समिति, न्यूयॉर्क द्वारा ‘साहित्य शिरोमणि’ और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का ‘प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान’ प्रमुख हैं।
हिन्दी कथा-साहित्य को सांस्कृतिक वैचारिकता, मानवीय अर्थवत्ता, भाषा की असीम शक्ति और अनूठी लखनवी शैली के जरिये एक नया अन्दाज और नयी भंगिमा देने वाले अमृतलाल नागर का जन्म 17 अगस्त, 1916 को गोकुलपुरा (आगरा) में हुआ था। पारिवारिक कठिनाइयों के कारण वे उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने अपने व्यक्तित्व को दो शब्दों ‘व्यस्त-मस्त’ में विभाजित कर रखा था। ‘बूँद और समुद्र’, ‘अमृत और विष’, ‘मानस का हंस’, ‘नाच्यौ बहुत गोपाल’ तथा ‘खंजन नयन’ ने उन्हें हिन्दी-साहित्य जगत का महत्त्वपूर्ण स्तम्भ बना दिया। पत्रकारिता का क्षेत्र भी नागरजी की बहुमुखी प्रतिभा से अछूता नहीं रहा। वे ‘सुनीति’, ‘सिनेमा समाचार’ और ‘चकल्लस’ आदि पत्रिकाओं के सम्पादन से सम्बद्ध रहे।

Reviews
There are no reviews yet.
Be the first to review “Ramayana Set of 3 Books : Shri Ramacharitamanasa | Sanskar Ramayan | Manas Ka Hans” Cancel reply
[wt-related-products product_id="test001"]
Related products
RELATED PRODUCTS
असली प्राचीन रावण संहिता (भारतीय फलित ज्योतिष) I Asli Pracheen Ravan Sanhita
Save: 15%
Reviews
There are no reviews yet.