Pratinidhi Kahaniyan : Khushwant Singh   (HB)
Pratinidhi Kahaniyan : Khushwant Singh (HB) Original price was: ₹195.Current price is: ₹194.
Back to products
Vigyapan, Bazar Aur Hindi  (PB)
Vigyapan, Bazar Aur Hindi (PB) Original price was: ₹595.Current price is: ₹446.

Pracheen Bharat (HB)

Publisher:
Rajkamal
| Author:
Radhakumud Mukherji
| Language:
Hindi
| Format:
Hardback
Publisher:
Rajkamal
Author:
Radhakumud Mukherji
Language:
Hindi
Format:
Hardback

Original price was: ₹695.Current price is: ₹521.

In stock

Ships within:
7-10 Days

In stock

ISBN:
Category:
Page Extent:

राधाकुमुद मुखर्जी ने भारतीय इतिहास के अनेक पक्षों पर अपनी लेखनी चलाई है, लेकिन ख़ास तौर से प्राचीन संस्कृति, प्राचीन कला और धर्म तथा राजनीतिक विचार उनके अध्ययन और लेखन के महत्त्वपूर्ण क्षेत्र रहे हैं। प्रस्तुत पुस्तक में प्रो. मुखर्जी ने प्राचीन भारतीय इतिहास का परिचय सरल-सुबोध शैली में दिया है। प्रारम्भ में भारतीय इतिहास पर भूगोल के प्रभाव का विवेचन करते हुए उन्होंने इसकी मूलभूत एकता के तत्त्वों का आकलन किया है। इसमें उन तत्त्वों को उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया है जो देश की एकता को सदियों से पुष्ट करते रहे हैं और जिनके कारण ही बृहत्तर भारत का निर्माण सम्भव हो सका। यहाँ यह द्रष्टव्य है कि अपने सारे विवेचन में उन्होंने राष्ट्रीयता और जनतंत्र की नैतिक आधारशिला के रूप में अखिल भारतीय दृष्टिकोण को ही प्रमुखता दी है और उनका विवेचन सर्वत्र एक धर्मनिरपेक्ष वैज्ञानिक दृष्टि से परिपुष्ट है।
प्रो. मुखर्जी ने यहाँ प्रागैतिहासिक काल से लेकर हर्षवर्धन के बाद तक के इतिहास को अपने विवेचन का विषय बनाया है और इस लम्बी अवधि के इतिहास की राजनीतिक-आर्थिक परिस्थितियों का अध्ययन करने के साथ-ही-साथ उस काल की सामाजिक-सांस्कृतिक उपलब्धियों को भी संक्षिप्त और सुगठित तरीक़े से इस पुस्तक में समेटा है।
प्रो. मुखर्जी की यह पुस्तक एक ओर अपनी प्रामाणिकता के कारण विद्वानों के लिए उपयोगी है तो दूसरी ओर भाषा-शैली की सरलता तथा रोचकता के कारण विश्वविद्यालयी छात्रों तथा इतिहास में रुचि रखनेवाले सामान्य लोगों के लिए भी उपयोगी है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Pracheen Bharat (HB)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

राधाकुमुद मुखर्जी

प्रो. मुखर्जी का जन्म बंगाल के एक शिक्षित परिवार में हुआ। प्रेजीडेंसी कॉलेज, कोलकाता से इतिहास तथा अंग्रेज़ी में एम.ए. की डिग्री लेने के बाद उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की।

अपने शैक्षिक जीवन की शुरुआत उन्होंने अंग्रेज़ी के प्रोफ़ेसर के रूप में की, लेकिन कुछ समय बाद ही वे इतिहास में चले गए और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय इतिहास तथा संस्कृति के महाराजा सर मनीन्द्रचन्द्र नंदी प्रोफ़ेसर के रूप में नियुक्त हुए। इस पर वे केवल एक वर्ष रहे और उसके तुरन्त बाद मैसूर विश्वविद्यालय में इतिहास के पहले प्रोफ़ेसर नियुक्त हुए। सन् 1921 में उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया और मृत्युपर्यन्त वहीं बने रहे। सन् 1963 में 83 वर्ष की आयु में उनका देहान्त हुआ।

प्रो. राधाकुमुद मुखर्जी आजीवन प्राचीन भारतीय इतिहास के अध्ययन में लगे रहे और उन्होंने प्राचीन भारत के विभिन्न पक्षों पर विस्तृत एवं आलोचनात्मक शोध-निबन्ध लिखे। अपने अनेक ग्रन्थों में उन्होंने निष्कर्षों तक पहुँचने से पहले सभी उपलब्ध स्रोतों और जानकारियों का भरपूर उपयोग किया।

प्रमुख पुस्तकें : ‘चन्द्रगुप्त मौर्य और उसका काल’, ‘अशोक’, ‘हर्ष’, ‘प्राचीन भारतीय विचार और विभूतियाँ’, ‘हिन्दू सभ्यता’, ‘प्राचीन भारत’, ‘अखंड भारत’, ‘द गुप्त एंपायर’, ‘लोकल सेल्फ़ गवर्नमेंट इन एंशिएंट इंडिया’, ‘द हिस्ट्री ऑफ़ इंडियन शिपिंग एंड मैरीटाइम एक्टिविटी फ्रॉम द अर्लियस्ट टाइम्स’, ‘एंशिएंट इंडियन एजूकेशन’, ‘फ़ंडामेंटल यूनिटी ऑफ़ इंडिया’, ‘नेशनलिज्म इन हिन्दू कल्चर’, ‘ए न्यू एप्रोच टु कम्यूनल प्रॉब्लम’, ֹ‘नोट्स ऑन अर्ली इंडियन आर्ट’, ‘इंडियाज़ लैंड सिस्टम’ आदि।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Pracheen Bharat (HB)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wt-related-products product_id="test001"]

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED