Nadi Ki Toot Rahi Deh Ki Awaz (PB)

Publisher:
Lokbharti
| Author:
Sri Prakash Mishra
| Language:
Hindi
| Format:
Paperback
Publisher:
Lokbharti
Author:
Sri Prakash Mishra
Language:
Hindi
Format:
Paperback

446

Save: 15%

In stock

Ships within:
1-4 Days

In stock

Weight 0.522 g
Book Type

Availiblity

ISBN:
SKU 9789389742411 Category
Category:
Page Extent:

यह उपन्यास ज़मीन से जुडी समस्या पर आधारित है और इस मामले में यह प्रेमचन्द्, रेणु, शिवप्रसाद सिंह आदि की रचनाओं की आगे की कड़ी के रूप में दिखेगा, एक सर्वथा अपरिचित क्षेत्र और परिस्थिति में अवस्थित। यहाँ असम के लोगों का जीवन अपने पूरे सांस्कृतिक वितान के साथ तथा उसका टकराव अन्य संस्कृतियों के साथ जो बहिरागतों के आने के कारण बना है, उभरकर चित्रित हुआ है। वहाँ का आम आदमी अनुभव करता है कि वह अपने ही वतन में अल्पसंख्यक होता जा रहा है। अपने मध्यवर्गीय चरित्र के कारण सरकारें उसका समाधान निरन्तर टालती रहती हैं। परिणामस्वरूप इंसरजेंसी और आतंकवाद वहाँ के जीवन का अंग बन जाता है। लड़ते हुए लोगों का एक पूरा जीवन बीत जाता है, पर एक अदना-सा ज़मीन का टुकड़ा हस्तगत नहीं हो पाता। आज जो राष्ट्रीय नागरिकता पंजी और नए नागरिक विधान की बहस चल रही है, उसकी रुनझुन उपन्यासकार ने काफ़ी पहले अनुभव कर ली है। यह पूरा वृत्तान्त एक सुन्दर कहानी के माध्यम से इस उपन्यास में आया है। श्रीप्रकाश मिश्र निम्न मूलतः कवि हैं। इसलिए उनका प्रकृति का, मनुष्य के स्वभाव का, नौकरशाहों और राजनेताओं के व्यवहार का वर्णन एक खूबसूरत भाषा में हुआ है। यह उपन्यास पाठकों को कई तरह से समृद्ध करेगा।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Nadi Ki Toot Rahi Deh Ki Awaz (PB)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

श्रीप्रकाश मिश्र

ग्राम—जड़हा, ज़िला—कुशीनगर (उ.प्र.) के निवासी श्रीप्रकाश मिश्र एम.ए. ( राजनीति शास्त्र) और एल-एल.एम. हैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। विद्यार्थी जीवन में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। बांग्लादेश की आज़ादी की लड़ाई में ‘मुक्तिवाहिनी’ के साथ रहे। केन्द्र सरकार की सेवा में रहते हुए उत्तर-पूर्व, कश्मीर, भूटान, बांग्लादेश आदि में रहे। अब इलाहाबाद में रहते हैं और कविता की अनियतकालीन पत्रिका ‘उन्नयन' का संपादन/प्रकाशन करते है। ‘रामविलास शर्मा सम्मान’ के संस्थापक व पुरस्कर्ता हैं।

प्रकाशन : पाँच कविता-संग्रह : ‘मौन पर शब्द’ (1986), ‘शब्द के बारीक तारों से’ (2009), ‘शब्द संभावनाएँ हैं’ (2012), ‘मिअमाड़’ (2015), ‘कि जैसे होना ख़तरनाक संकेत’ (2017); चार उपन्यास : ‘जहाँ बाँस फूलते हैं’ (1996), ‘रूपतिल्ली की कथा’ (2006), ‘जो भुला दिए गए’ (2013), ‘आपरेशन ख़ुदाबख्‍़श’ (2015); चार आलोचना की पुस्तकें : ‘यह जो आ रहा है हरा’ (1992), ‘यूरोप के आधुनिक कवि’ (2011), ‘चुग की नब्ज़’ (2012), ‘रचना का सच’ (2013) के अलावा चिन्तन की दो पुस्तकें : ‘सोच की दृग छाया’ (2017) और ‘उत्तर आधुनिक अवधारणाएँ’ (2018) प्रकाशित हैं।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Nadi Ki Toot Rahi Deh Ki Awaz (PB)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED