Haadasa

Publisher:
Jnanpith Vani Prakashan LLP
| Author:
राजनारायण बोहरे
| Language:
Hindi
| Format:
Hardback
Publisher:
Jnanpith Vani Prakashan LLP
Author:
राजनारायण बोहरे
Language:
Hindi
Format:
Hardback

129

Save: 1%

In stock

Ships within:
1-4 Days

In stock

Book Type

Availiblity

ISBN:
SKU 9789326351065 Category Tag
Category:
Page Extent:
128

हादसा –
चम्बल की जटिल दस्यु समस्या पर आधारित ‘मुखबिर’ उपन्यास के अलावा राजनारायण बोहरे का यह तीसरा कथा संग्रह है।
राजनारायण जिस व्यंजना के साथ कहानी कहते हैं, वह अपने अर्थ के साथ सामाजिक सरोकारों के सारे आशयों को उद्घाटित करती है। इस संग्रह में उनको 12 कहानियाँ संगृहीत हैं। ‘हादसा’ मोटर ट्रेन एक्सीडेंट, बम विस्फ़ोट या प्रेम में शह और मात की कहानी नहीं, एक आम आदमी का हमारे समूचे तन्त्र से विश्वास उठ जाना, भारतीय लोकतन्त्र का सबसे बड़ा हादसा है। संग्रह की एक अन्य कहानी ‘मुहिम’ उनकी ही ‘भय’ नाम कहानी के बाद सबसे सशक्त कहानी है। चम्बल की दस्यु समस्या पर सामाजिक परिप्रेक्ष्य में जातियों और उपजातियों के ऐसे उपेक्षित और अगम्य क्षेत्र की कथा है ‘मुहिम’। जिसमें वर्ण-वैषम्य का विष स्त्री की अन्तहीन दुर्दशा और अन्ततोगत्वा हत्या में परिणत हो जाता है। इसी प्रकार ख़ालिस क़िस्सागोई के शिल्प में ढली कहानी ‘चम्पा महाराज, चेलम्मा और प्रेमकथा’ कालका भैया यानी पंडितजी और दक्षिण भारतीय नर्स के सम्बन्ध को धर्म-विवाह की स्वीकृति प्रदान कर देने की चम्पा महाराज की व्यावसायिक चाल की कहानी है।
‘बाज़ार वेब’ में नितान्त घरेलू महिला का एजेंट, सेल्सगर्ल हो जाना आज का यथार्थ है। ‘निगरानी’ चुनाव आयोग द्वारा चुनाव सुधार के नये फार्मूले हेतु भेजे गये पर्यवेक्षक की कहानी है जो शराबनोशी और रंगरेलियाँ मनाने में बदल जाती है। ‘बदलाहट’ एक राजनीतिक रैली की कहानी है जो प्रतिकूल विचार-धाराओं के कारण वर्ण संघर्ष में बदल कर अपना ही ख़ून बहा रही है।
एक नितान्त ही स्वागतयोग्य कहानी-संग्रह।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Haadasa”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

राजनारायण बोहरे - बीसवीं सदी के छठे दशक में जनमे राजनारायण बोहरे पेशे से सहायक विक्रयकर अधिकारी हैं। हिन्दी साहित्य में एम.ए. करने के साथ ही उन्होंने क़ानून तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की उपाधियाँ प्राप्त कर अध्ययन को जारी रखा। प्रकाशन: इज़्ज़त-आबरू, गोष्टा तथा अन्य कहानियाँ (कहानी-संग्रह); मुखबिर (उपन्यास)। किशोरों के लिए भी लेखन, समीक्षा आलेख एवं व्यंग्य लेख। पुरस्कार/सम्मान: मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन का वागीश्वरी पुरस्कार, साहित्य अकादेमी, मध्य प्रदेश का सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Haadasa”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED