SaleSold outHardback
Aadyabimb Aur Sahityalochan (HB)
Publisher:
Radhakrishna Prakashan
| Author:
Krishnamurari Mishra
| Language:
Hindi
| Format:
Hardback
Publisher:
Radhakrishna Prakashan
Author:
Krishnamurari Mishra
Language:
Hindi
Format:
Hardback
₹795 ₹636
Save: 20%
Out of stock
Receive in-stock notifications for this.
Ships within:
1-4 Days
Out of stock
ISBN:
SKU
9788183615846
Category Hindi
Category: Hindi
Page Extent:
प्रोफ़ेसर कृष्णमुरारि मिश्र आधुनिक हिन्दी आलोचना के प्रमुख हस्ताक्षर हैं। हिन्दी में आद्यबिम्बात्मक आलोचना के प्रवर्तन का श्रेय उन्हें प्राप्त है। साहित्यिक कृतियों की संरचनात्मक गहनताओं की व्याख्या और वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन के लिए उन्हें विशेष ख्याति मिली है। ‘आद्यबिम्ब और साहित्यालोचन’ शीर्षक उनका प्रस्तुत ग्रन्थ इस आलोचना के सिद्धान्त और सम्प्रयोग से सम्बद्ध है। ग्रन्थ में तीन शीर्षक ग्रंथित हैं—’आद्यबिम्ब’, ‘आद्यबिम्ब और साहित्यालोचन : आधार’ तथा ‘ आद्यबिम्ब और साहित्यालोचन : स्वरूप’।
‘आद्यबिम्ब’ शीर्षक के अन्तर्गत आद्यबिम्ब की युगीय धारणा का सैद्धान्तिक विवेचन है। इसमें फ़्रायड और युग की धारणाओं के मूलभूत अन्तर का हिन्दी में पहली बार उद्घाटन है। साथ ही आद्यबिम्ब की युगीय धारणा का सारभूत आख्यान है जिसमें यौगपत्य के अल्पज्ञात वैज्ञानिक सिद्धान्त की भी चर्चा है। ‘आद्यबिम्ब और साहित्यालोचन : आधार’ शीर्षक से मुख्यतया युग के कला-चिन्तन का विवेचन है। आद्यबिम्बात्मक आलोचना की सैद्धान्तिकी के इस विवेचन से सिद्ध है कि युग का कला-चिन्तन हमारे भारतीय साहित्य-चिन्तन के लिए विजातीय नहीं है। वह भारतीय साहित्यशास्त्र के कालसिद्ध निकषों का पोषक है। युग की कलाविषयक धारणाएँ रससिद्धान्त और ध्वनिसिद्धान्त के बहुत निकट हैं। भारतीय काव्यशास्त्र में काव्य-हेतु के रूप में प्रतिभा के जिस स्वरूप की स्थापना की गई है, वह सामूहिक अचेतन की युगीय धारणा के निकट है। सर्जक के व्यक्तित्व की असाधारणता को भारतीय आचार्यों के समान युग ने भी मुक्त कंठ से स्वीकार किया है। भारतीय आचार्यों के समान युग ने भी काव्य की लोकमंगलकारिणी शक्ति पर बल दिया है। उन्होंने सर्जक, भावक और समाज के सन्दर्भ में काव्य के माध्यम से जिस आत्मोपलब्धि का उल्लेख किया है, उसमें आनन्द और लोकमंगल दोनों का समावेश है। ‘आद्यबिम्ब और साहित्यालोचन : स्वरूप’ शीर्षक के अन्तर्गत हिन्दी की आद्यबिम्बात्मक आलोचना के स्वरूप की सम्यक् विवृत्ति है।
आशा है, यह ग्रन्थ भी उनके पूर्व प्रकाशित ग्रन्थों की तरह हिन्दी में समादृत होगा।
Be the first to review “Aadyabimb Aur Sahityalochan (HB)” Cancel reply
Description

About Author
कृष्णमुरारि मिश्र
जन्म : 1948; चन्दौसी, ज़िला—मुरादाबाद, उ.प्र.।
शिक्षा : 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएच.डी.। 1986 में भागलपुर विश्वविद्यालय से ‘आद्यबिम्ब और साहित्यलोचन’ शीर्षक शोधप्रबन्ध पर डी.लिट.।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में हिन्दी के रीडर रहे।
प्रकाशित कृतियाँ : ‘आद्यबिम्ब और मुक्तिबोध की कविता’, ‘आद्यबिम्ब और नई कविता’, ‘आद्यबिम्ब और गोदान’, ‘मुक्तिबोध : मिथकीय साक्षात्कार’ आदि। इसके अतिरिक्त अनेक शोधपत्र पत्र–पत्रिकाओं में प्रकाशित।
Reviews
There are no reviews yet.
Be the first to review “Aadyabimb Aur Sahityalochan (HB)” Cancel reply
[wt-related-products product_id="test001"]
Related products
RELATED PRODUCTS
Ganeshshankar Vidyarthi – Volume 1 & 2
Save: 30%
Horaratnam of Srimanmishra Balabhadra (Vol. 2): Hindi Vyakhya
Save: 20%
Horaratnam of Srimanmishra Balbhadra (Vol. 1): Hindi Vyakhya
Save: 10%

Purn Safalta ka Lupt Gyan Bhag-1 | Dr.Virindavan Chandra Das
Save: 20%
Sacred Books of the East (50 Vols.)
Save: 10%
Reviews
There are no reviews yet.