#BuyFromPI, #PIExamAchievers, Uncategorized, हिंदी पुस्तकें

UPSC परीक्षाओं के लिए आवश्यक हिन्दी पुस्तकों का संकलन

UPSC परीक्षाओं के लिए आवश्यक हिन्दी पुस्तकों का संकलन

“UPSC परीक्षा: अपने सपनों को साकार करने का पहला कदम”

जैसे  अच्छे शिक्षक आपका सही  मार्गदर्शन करते है, ठीक वैसे ही अच्छी पुस्तकें आपको अपने  लक्ष्य तक पहुँचने में सहायक होती है । आप निरंतर पग -पग  चलते रहें और आप निश्चित ही अपने लक्ष्य तक पहुँच जाएंगे। 

UPSC (सिविल सर्विस परीक्षाओं ) की यात्रा कठिन है।  यह परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक  है, जिसमें चयन प्रक्रिया कठोर और विस्तृत  है। ऐसे में, सही अध्ययन सामग्री का चयन करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।

हमने आपके लिए UPSC की तैयारी को सहज बनाने के लिए, हिंदी  में उपलब्ध  बेहतरीन पुस्तकों का चुनाव किया है । ये पुस्तकें न केवल आपको पाठ्यक्रम को गहराई से समझने में मदद करेंगी, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएंगी । विषय  चाहे  इतिहास हो, राजनीति विज्ञान, या सामान्य ज्ञान ये पुस्तकें आपके हर विषय में सहायक सिद्ध  होंगी।

सही पुस्तकें आपको न केवल सही  जानकारी प्रदान करेंगी, बल्कि  सही रणनीति और समय प्रबंधन के द्वारा आपको आपके लक्ष्य के और निकट ले जाएंगी । 

हमारी UPSC-हिंदी पुस्तक सेट में शामिल पुस्तकें उच्च गुणवत्ता, और  विशेषज्ञों द्वारा चयनित  हैं। यह पुस्तकें आपके अध्ययन को और भी  व्यवस्थित तथा  प्रभावी बनाएंगी, जिससे आप बेहतर तरीके से अपनी परीक्षाओ के लिए तैयार हो सके।

आइए, अपने और अपनों के  सपनों को साकार करने के लिए यूपीएससी परीक्षाओं की यात्रा पर हमारे साथ चलें। हम आपके हर कदम पर आपके साथ हैं, इस विश्वास के साथ कि सही पुस्तकें आपकी मेहनत को सही दिशा देंगी और आपको सफलता के और भी नजदीक ले जाएंगी ।

  1. आधुनिक भारत का इतिहास – राजीव अहीर यह पुस्तक भारतीय इतिहास में यूरोपियनों के प्रवेश और उनके साम्राज्य के प्रभाव को विस्तार से वर्णित करती है। इसका अध्ययन सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो उम्मीदवारों को इस क्षेत्र में गहरी ज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है। क्रय करें
  1. प्राचीन एवं पूर्व मध्यकालीन भारत का इतिहास – उपिंदर सिंह यह पुस्तक भारतीय सभ्यता और इतिहास के प्राचीन पहलुओं को समझाने में सहायक होती है और इतिहास के महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से व्याख्या करती है । क्रय करें
  1. भारत की राजव्यवस्था – एम लक्ष्मीकांत यह पुस्तक सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो भारतीय राजनीति और प्रशासनिक प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। क्रय करें
  2. भारतीय अर्थव्यवस्था – रमेश सिंह इस पुस्तक में अर्थशास्त्र के मौलिक सिद्धांतों को समझाने में मदद मिलती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयुक्त है। इसका अध्ययन करने से आर्थिक विषयों में व्यापक ज्ञान प्राप्त हो सकता है। क्रय करें
  1. भारत का भूगोल – स्वर्गीय माजिद हुसैन और डॉ. तसव्वुर हुसैन जैदी यह पुस्तक भारतीय भूगोल के विभिन्न पहलुओं को समझाती है और उपयुक्तता के साथ पूरी तरह से अद्यतित है, जो पढ़ने वाले को भूगोल के विशेष विषयों में संपूर्ण ज्ञान प्राप्त करने में मदद कर सकती है। क्रय करें
  1. भारत की आंतरिक सुरक्षा की मुख्य चुनौतियां – अशोक कुमार और विपुल अनेकांत इस पुस्तक में भारत की आंतरिक सुरक्षा के मुख्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई है, जो सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक मुद्दों के साथ वैध संबंधों की विस्तारपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। क्रय करें
  1. अंतर्राष्ट्रीय संबंध – विविध आयाम, मुद्दे और चुनौतियां – उदयभान सिंह इस पुस्तक में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है, जो सिविल सेवा परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से पढ़ने वाले विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। क्रय करें
  1. भारतीय समाज एवं सामाजिक न्याय – डॉ. उदयभान सिंह और गरिमा सिंह इस पुस्तक में भारतीय समाज और सामाजिक न्याय के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है, जो पढ़ने वाले को समाज में विभिन्न समस्याओं और न्याय के प्रश्नों के प्रति गहरी समझ प्रदान कर सकती है। क्रय करें
  1. भारतीय राजव्यवस्था – श्रीराम श्रीरंगम और रोहिल देव झा इस पुस्तक में भारतीय संघ व्यवस्था और संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं का संक्षिप्त परिचय प्रदान किया गया है, जो छात्रों को संविधानिक प्रक्रियाओं और राज्य प्रशासन के विभिन्न पहलुओं को समझाने में मदद करता है। क्रय करें
  1. लोक प्रशासन – एम. लक्ष्मीकांत इस पुस्तक में भारतीय प्रशासन और संविधान के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद मिलती है, जिससे छात्र संविधानिक प्रक्रियाओं और लोक प्रशासन के मुद्दों को समझने में सक्षम होते हैं। क्रय करें

UPSC संबंधित आधिकारिक जानकारी यहाँ प्राप्त करें |

आप यहाँ से UPSC की अंग्रेजी पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Related Posts