SaleHardback
Ramvilas Sharma Ka Mahattva (HB)
Publisher:
Rajkamal
| Author:
Ravibhushan
| Language:
Hindi
| Format:
Hardback
Publisher:
Rajkamal
Author:
Ravibhushan
Language:
Hindi
Format:
Hardback
₹695 ₹487
Save: 30%
In stock
Ships within:
3-5 days
In stock
ISBN:
SKU
9789387462427
Category Hindi
Category: Hindi
Page Extent:
रामविलास शर्मा उन भारतीय लेखकों, विचारकों, बुद्धिजीवियों और मार्क्सवादी चिन्तकों में अग्रणी हैं जिन्होंने अपने समय में लेखन के ज़रिए निरन्तर और सार्थक हस्तक्षेप किया है। अपने समय और समाज की समस्याओं पर विचार किया है और उनके निदान भी सुझाए हैं।
अपने पहले लेख ‘निराला जी की कविता’ में उन्होंने लिखा था, ‘निराला जी की कविता नए युग की आँखों से यौवन को देखती हैं।’ उन्होंने सदैव नए युग की आँखों को महत्त्व दिया। आज जब बहुत सारे युवाओं ने हथियार डाल दिए हैं, और लेखक-आलोचक उत्तर-आधुनिकता और उत्तर-संरचनावाद जैसी बहसों में लिप्त हैं, हमें रामविलास जी की अडिगता, अविचलता और मार्क्सवादी दर्शन में अटूट आस्था तथा जन-संघर्षों में विश्वास को याद करने की ज़रूरत है।
रामविलास शर्मा भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, महावीरप्रसाद द्विवेदी, प्रेमचन्द, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल और निराला की अगली कड़ी हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि तुलसीदास को जो राम के नाम पर होता था, वही अच्छा लगता था। देश और जनता के हित में जो होता है, वह मुझे अच्छा लगता है। उनके लेखन की मुख्य चिन्ता हिन्दी और भारत रहे।
सम्भवत: बीसवीं सदी में विश्व की किसी और भाषा में कोई ऐसा दूसरा आलोचक नहीं है जिसने अपने जातीय समाज, जातीय भाषा और साहित्य के सम्बन्ध में एक साथ क्रान्तिकारी स्थापनाएँ दी हों। वे साहित्य समीक्षक, सभ्यता समीक्षक और संस्कृति समीक्षक एक साथ रहे हैं। यह पुस्तक आज के भारत के सन्दर्भ में उनका पुनर्पाठ करने का प्रयास है—अपने लम्बे लेखन-काल में उन्होंने जिन-जिन विषयों को व्यापक ढंग से छुआ, उनके सम्बन्ध में उनके विचारों को दुबारा पढ़ने का भी और वर्तमान घटाटोप में कोई रास्ता निकालने का भी।
Be the first to review “Ramvilas Sharma Ka Mahattva (HB)” Cancel reply
Description

About Author
रविभूषण
बिहार प्रान्त के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के गाँव चैनपुर-धरहरवा के एक सामान्य परिवार में दिसम्बर 1946 में जन्म। जन्मतिथि सम्भवत: 17 दिसम्बर। प्रारम्भिक शिक्षा गाँव के समीप के एक विद्यालय में। कॉलेज की आरम्भिक शिक्षा समस्तीपुर कॉलेज में। बिहार विश्वविद्यालय से हिन्दी ऑनर्स (1965) और हिन्दी भाषा साहित्य में एम.ए. (1967-68)। ऑनर्स एवं एम.ए. में ‘स्वर्ण पदक’ प्राप्त। भागलपुर विश्वविद्यालय से डॉ.बच्चन सिंह के निर्देशन में ‘छायावाद में रंग-तत्त्व’ पर पीएच.डी. (1985)।
नवम्बर 1968 से अध्यापन-कार्य। जुलाई 1971 से बिहार लोक सेवा आयोग की संस्तुति पर भागलपुर विश्वविद्यालय में नियुक्त। टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर में पद स्थापित। भागलपुर विश्वविद्यालय में ही रीडर, प्रोफ़ेसर बने। अक्टूबर 1991 से अक्टूबर 2008 तक राँची विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों और हिन्दी विभाग में पदस्थापित। अक्टूबर 2008 में राँची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त।
आलोचनात्मक लेखन की शुरुआत 1971-72 के दो निबन्धों—‘कामायनी’ में ‘नील वर्ण का प्रयोग’ और ‘नवगीत : कितनी हार, कितनी जीत’ से। 1979 से सांस्कृतिक मोर्चे पर अधिक सक्रिय। पहले ‘नवजनवादी सांस्कृतिक मोर्चा’ और बाद में ‘जन संस्कृति मंच’ से सम्बद्ध। फ़िलहाल ‘जसम’ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।
दैनिक समाचार-पत्र ‘प्रभात ख़बर’ में पिछले कई वर्षों से विविध विषयों पर निरन्तर लेखन। लगभग 20 वर्ष से इस पत्र के स्तम्भ लेखक और वार्षिक दीपावली अंक के अतिथि सम्पादक।
ई-मेल : ravibhushan1408@gmail.com
Reviews
There are no reviews yet.
Be the first to review “Ramvilas Sharma Ka Mahattva (HB)” Cancel reply
[wt-related-products product_id="test001"]
Related products
RELATED PRODUCTS
Ganeshshankar Vidyarthi – Volume 1 & 2
Save: 30%
Horaratnam of Srimanmishra Balabhadra (Vol. 2): Hindi Vyakhya
Save: 20%
Horaratnam of Srimanmishra Balbhadra (Vol. 1): Hindi Vyakhya
Save: 10%

Sacred Books of the East (50 Vols.)
Save: 10%
Reviews
There are no reviews yet.