Hindi Ki Sahitiyak Sanskriti Aur Bhartiya Adhunikata (HB)

Publisher:
Rajkamal
| Author:
Dr. Rajkumar
| Language:
Hindi
| Format:
Hardback
Publisher:
Rajkamal
Author:
Dr. Rajkumar
Language:
Hindi
Format:
Hardback

280

Save: 30%

In stock

Ships within:
3-5 days

In stock

Weight 0.338 g
Book Type

Availiblity

ISBN:
SKU 9788126727698 Category
Category:
Page Extent:

हिन्दी की आधुनिक संस्कृति का विकास भारतीय सभ्यता को एक आधुनिक औद्योगिक राष्ट्र में रूपान्तरित कर देने के वृहत् अभियान के हिस्से के रूप में हुआ। इस प्रक्रिया में गांधी जैसे चिन्तकों के विचारों की अनदेखी तो की ही गई, मार्क्स के चिन्तन को भी बहुत ही सपाट और यांत्रिक ढंग से समझने और लागू करने का प्रयास किया गया। यह पुस्तक गांधी और मार्क्स का एक नया भाष्य ही नहीं प्रस्तुत करती, बल्कि भारतीय आधुनिकता की विलक्षणताओं को भी रेखांकित करने का उपक्रम करती है। आधुनिकता की परियोजना के संकटग्रस्त हो जाने और उत्तर-आधुनिक-उत्तर-औपनिवेशिक चिन्तकों द्वारा उसकी विडम्बनाओं को उजागर कर दिए जाने के उपरान्त गांधी और मार्क्स का ग़ैर-पश्चिमी समाज के परिप्रेक्ष्य में पुनर्पाठ एक राजनीतिक और रणनीतिक ज़रूरत है। इस ज़रूरत का एहसास भारतीय और पश्चिमी समाज वैज्ञानिकों के लेखन में इन दिनों बहुत शिद्दत से उभरकर आ रहा है। विडम्बना ये है कि हिन्दी की दुनिया ने अभी भी इस प्रकार के चिन्तन को ज़्यादा तवज्जो नहीं दी है। इस दृष्टि से विचार करने पर आधुनिकता के साथ पूँजीवाद, उपनिवेशवाद, राष्ट्रवाद, विज्ञान, तर्कबुद्धि और लोकतंत्र का वैसा सम्बन्ध ग़ैर-पश्चिमी सभ्यताओं के साथ नहीं बनता है, जैसा पश्चिमी सभ्यताओं के साथ दिखाई पड़ता है। इस बात का एहसास गांधी को ही नहीं, हिन्दी नवजागरण के यशस्वी लेखक प्रेमचन्द को भी था। यह अकारण नहीं है कि प्रेमचन्द ने आधुनिकता से जुड़े हुए राष्ट्रवाद समेत सभी अनुषंगों की तीखी आलोचना की और उसके विकल्प के रूप में कृषक संस्कृति, देशज कौशल, शिक्षा और न्याय-व्यवस्था के महत्त्व पर ज़ोर दिया। देशज ज्ञान को महत्त्व देनेवाला व्यक्ति ज्ञान के स्रोत के रूप में सिर्फ़ अंग्रेज़ी के माहात्म्य को स्वीकार नहीं कर सकता था। इसलिए गांधी और प्रेमचन्द ने हिन्दी और भारतीय भाषाओं के उत्थान पर इतना ज़ोर दिया। लेकिन, हिन्दी की साहित्यिक संस्कृति के अधिकांश में, भारतीय भाषाओं की अस्मिता और उनके साहित्य का अध्ययन भी यूरोपीय राष्ट्रों के साहित्य के वज़न पर किया गया। आधुनिक साहित्यिक विधाओं का चुनाव और विकास भी बहुत कुछ पश्चिमी देशों के साहित्य के निकष पर हुआ। यह सब हुआ जातीय साहित्य और जातीय परम्परा का ढिंढोरा पीटने के बावजूद। यह पुस्तक साहित्य के इतिहास-अध्ययन की इस प्रवृत्ति और साहित्यिक विधाओं के विकास की सीमाओं और विडम्बनाओं को भी अपनी चिन्ता का विषय बनाती है और सही मायने में अपनी जातीय साहित्यिक-सांस्कृतिक परम्परा को एक उच्चतर सर्जनात्मक स्तर पर पुनराविष्कृत करने की विचारोत्तेजक पेशकश करती है।
—पुरुषोत्तम अग्रवाल

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Hindi Ki Sahitiyak Sanskriti Aur Bhartiya Adhunikata (HB)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

डॉ. राजकुमार

जन्म : सन् 1961 के सावन महीने की नागपंचमी को इलाहाबाद (अब कौशाम्बी) ज़ि‍ले के एक गाँव में। बी.ए. की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। यहीं सामाजिक सरोकारों और साहित्य में गहरी संलग्नता उत्पन्न हुई। कुछ वर्ष 'जन संघर्ष' करने के उपरान्त जे.एन.यू., नई दिल्ली से एम.ए., एम.फ़‍िल. और पीएच.डी.। चार पुस्तकें प्रकाशित। अनेक चर्चित लेख हिन्दी की सभी उल्लेखनीय पत्रिकाओं में प्रकाशित। फ़ि‍लहाल देशभाषा की अप्रकाशित पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रन्थों और लोक-विद्या के नाना रूपों के संकलन, अध्ययन और सम्पादन की वृहद् परियोजना में सक्रिय।

प्रकाशित प्रमुख कृयिताँ : ‘आधुनिक हिन्दी साहित्य का चौथा दशक’; ‘साहित्यिक संस्कृति और आधुनिकता’; ‘कहानियाँ रिश्तों की : दादा-दादी’, ‘नाना-नानी’, ‘उत्तर-औपनिवेशिक दौर में हिन्दी शोधालोचना (सम्पादित) आदि।

सम्प्रति : प्रोफ़ेसर हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी। 

समन्वयक यू.जी.सी.इन्नोवेटिव प्रोग्राम फ़ॉर ट्रॉन्सलेशन स्किल, बी.एच.यू.।

ऐडजंक्ट फ़ैकल्टी, मालवीय मूल्य अनुशीलन केन्द्र, बी.एच.यू.।

ई-मेल : dr.kumar.raj@gmail.com

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Hindi Ki Sahitiyak Sanskriti Aur Bhartiya Adhunikata (HB)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED