MAHABHARAT (HB)
MAHABHARAT (HB) Original price was: ₹995.Current price is: ₹746.
Back to products
JHAROKHE (HB)
JHAROKHE (HB) Original price was: ₹295.Current price is: ₹221.

MADHAVI (HB)

Publisher:
Rajkamal Prakashan
| Author:
KALPNA SAHNI
| Language:
English
| Format:
Hardback
Publisher:
Rajkamal Prakashan
Author:
KALPNA SAHNI
Language:
English
Format:
Hardback

Original price was: ₹395.Current price is: ₹296.

In stock

Ships within:
7-10 Days

In stock

ISBN:
Category:
Page Extent:
120

प्रख्यात लेखक भीष्म साहनी का यह तीसरा नाटक ‘माधवी’ महाभारत की एक कथा पर आधारित है। ऋषि विश्वामित्र का शिष्य गालव अपनी शिक्षा समाप्ति के समय गुरु-दक्षिणा देने की हठ करता है और विश्वामित्र उसके हठी स्वभाव से क्रुद्ध होकर आठ सौ अश्वमेधी घोड़े माँग लेते हैं। अश्वमेधी घोड़ों की खोज में भटकता हुआ गालव अंत में दानवीर राजा ययाति के आश्रम में पहुँचता है। राज-पाट से निवृत्त राजा ययाति गालव की प्रतिज्ञा सुनकर असमंजस में पड़ जाते हैं, किन्तु वे दैवी गुणों से युक्त अपनी एकमात्र पुत्री माधवी को, यह कहकर उसे सौंप देते हैं कि जहाँ कहीं किसी भी राजा के पास आठ सौ अश्वमेधी घोड़े मिलें, उनके बदले वह माधवी को राजा के पास छोड़ दें। माधवी के बारे में कहा गया है कि उसके गर्भ से उत्पन्न बालक चक्रवर्ती राजा बनेगा। यहीं से माधवी की कथा आरम्भ होती है। अनूठे और मर्मस्पर्शी घटना-चक्र में गुजरते हुए, इस नाटक के प्रधान पात्र – माधवी, गालव, ययाति, विश्वामित्र और अनेक राजागण अपनी-अपनी भूमिका निभाते हैं, और एक विकट, हृदयग्राही मानवीय स्थिति के परिप्रेक्ष्य में, ये चरित्र नए-नए आयाम ग्रहण करते हैं। इनके केन्द्र में ययाति-कन्या माधवी है, जो लगभग एक अलौकिक मिथकीय परिवेश में रहते-बसते हुए भी अत्यधिक सजीव, सर्वथा प्रासंगिक और आकर्षक बनकर उभरती है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “MADHAVI (HB)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

भीष्म साहनी जन्म : 8 अगस्त, 1915 को रावलपिंडी (पाकिस्तान) में। शिक्षा : हिन्दी-संस्कृत की प्रारम्भिक शिक्षा घर में। स्कूल में उर्दू और अंग्रेज़ी। गवर्नमेंट कॉलेज, लाहौर से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए., फिर पंजाब विश्वविद्यालय से पीएच.डी.। बँटवारे से पूर्व थोड़ा व्यापार, साथ-साथ मानद (ऑनरेरी) अध्यापन। बँटवारे के बाद पत्रकारिता, ‘इप्टा’ नाटक मंडली में काम, बम्बई में बेकारी। फिर अम्बाला के एक कॉलेज में तथा खालसा कॉलेज, अमृतसर में अध्यापन। तत्पश्चात् स्थायी रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज में साहित्य का प्राध्यापन। इस बीच लगभग सात वर्ष ‘विदेशी भाषा प्रकाशन गृह’, मॉस्को में अनुवादक के रूप में कार्य। अपने इस प्रवासकाल में उन्होंने रूसी भाषा का यथेष्ट अध्ययन और लगभग दो दर्जन रूसी पुस्तकों का अनुवाद किया। क़रीब ढाई साल ‘नई कहानियाँ’ का सौजन्य-सम्पादन। ‘प्रगतिशील लेखक संघ’ तथा ‘अफ्रो-एशियाई लेखक संघ’ से भी सम्बद्ध रहे। प्रकाशित पुस्तकें : भाग्य-रेखा, पहला पाठ, भटकती राख, पटरियाँ, वाङचू, चीलें, शोभायात्रा, निशाचर, पाली, डायन, प्रतिनिधि कहानियाँ (कहानी-संग्रह); तमस, झरोखे, कड़ियाँ, बसंती, मय्यादास की माड़ी, कुंतो, नीलू नीलिमा नीलोफ़र (उपन्यास); माधवी, हानूश, कबिरा खड़ा बज़ार में, मुआवजे,सम्पूर्ण नाटक (दो खंडों में)(नाटक); आज के अतीत (आत्मकथा); गुलेल का खेल (बालोपयोगी कहानियाँ)। सम्मान : अन्य पुरस्कारों के अलावा तमस के लिए ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’ तथा हिन्दी अकादमी, दिल्ली का ‘शलाका सम्मान’। साहित्य अकादेमी के महत्तर सदस्य भी रहे। निधन : 11 जुलाई, 2003

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “MADHAVI (HB)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wt-related-products product_id="test001"]

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED